Jammu में नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगी Police, सुरक्षा ग्रिड होगा मजबूत: IGP तेजिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) तेजिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत किया जाएगा। सिंह ने यहां ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में परेड की सलामी ली। उन्होंने ‘रेल हेड’ इलाके में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर क्षेत्र की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के बलिदान और शहादत के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही होगी कि भविष्य में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और ऐसी स्थितियों की पुनरावृत्ति को रोका जाए।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Praveen Kumar ने जीता Gold Medal, Bunty को मिला Silver

यात्रा की योजना में AI की अत्यधिक व्याख्या से घटता है यात्रियों का भरोसा, शोध में खुलासा

गोलीबारी की घटना के बीच Tiger Shroff की टीम की कड़ी चेतावनी, फर्जी AI वीडियो और मनगढ़ंत खबरों से दूर रहने की अपील

Asian Para Games में Ayush Verma ने Shot Put में जीता Gold, भारत के कुल 38 पदक हुए