कश्मीर में बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद, वाहन फंसे, हवाई यातायात में देरी, ट्रेन सेवा निलंबित

By अंकित सिंह | Feb 23, 2022

हाल में जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन जिले में भूस्खलन और बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है। भले ही आम लोगों के लिए बर्फबारी रोमांचक क्षण लाती हो लेकिन कहीं ना कहीं कश्मीर में इससे आम जिंदगी प्रभावित होती है। कश्मीर घाटी में बर्फबारी से श्रीनगर 'अंतर्राष्ट्रीय' हवाई अड्डे के लिए उड़ानों में देरी हुई और बारामूला-बनिहाल ट्रेन सेवा को भी बुधवार को निलंबित कर दिया गया। यातायात अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन/पत्थर गिरने और एनवीयूजी सुरंग के आसपास बर्फ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां को दर्शाएगी फिल्म द कश्मीर फाइल्स, यहा देखें ट्रेलर

दूसरी ओर कश्मीर विश्वविद्यालय ने खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए 23 फरवरी, 2022 (बुधवार) को होने वाली विश्वविद्यालय की सभी यूजी/पीजी/व्यावसायिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विशेष रूप से, वेदर मैन ने 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी की थी और कहा था कि खराब मौसम केंद्र शासित प्रदेश में सड़क और हवाई यातायात को प्रभावित कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी