By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 24, 2026
समर सीजन में ज्यादातर महिलाएं अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखती हैं। वैसे गर्मियों के कुछ ठंडा-ठंडा खाने को मिल जाए, तो मजा ही आता है। इस मौसम में आप कुछ न कुछ ठंडा पीने के लिए डिश जरुर बनाती होगी। इस बार घर पर जामुन का इस्तेमाल करके ये दो टेस्टी और हेल्दी डिश बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको दो ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में सेहत और टेस्ट दोनों के लिए सबसे बेहतरीन है।
यदि आप गर्मियों में हेल्दी और टेस्टी खानपान को शामिल करती हैं, तो आप घर पर ही जामुन का यूज करके दो चीजों को तैयार कर सकती हैं। इन दोनों चीजों को आपके बच्चे भी खाना पसंद करेंगे। हर कोई इसकी डिमांड करेगा। तो चलिए बिना देर किए जामुन से बनी स्मूथी और आइसक्रीम की रेसिपी बताते हैं।
जामुन की स्मूथी बनाने के लिए क्या चाहिए?
- जामुन का पेस्ट
-गाढ़ी ठंडी दही या लस्सी
-ड्राई फ्रूट्स
-इलायची पाउडर
-खजूर
स्मूथी बनाने का तरीका
- स्मूथी बनाने के लिए सबसे पहले जामुन का गूदा निकाल लें।
- अब इसमें ठंडी गाढ़ी दही या लस्सी, इलायची पाउडर और शहद डालें।
- आप चाहे तो इस स्मूथी में थोड़ी रबड़ी डालकर भी मिक्स कर सकती हैं।
- इसके बाद सभी सामग्री को तब तक फेंटें, जब तक स्मूथी एकदम मखमली न हो जाए।
- आपकी टेस्टी स्मूथी बनकर तैयार हो चुकी है।
- इसको आप कांच के गिलास में निकालकर इसके ऊपर से बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
जामुन से कैसे बनाएं आइसक्रीम
- जामुन का रस
-चाशनी
-फ्रेश अमूल क्रीम
-रबड़ी
-इलायची पाउडर
आइसक्रीम बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले थोड़ा जामुन का रस लेकर अच्छे से फेंट लें।
- अब एक बर्तन में थोड़ी फ्रेश अमूल क्रीम या मलाई लें, फिर इसे अच्छे से फेंट लें।
- फिर इस क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क या रबड़ी कर सकते हैं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और कुछ बारीक ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर लें।
- इस पेस्ट में जामुन का चाशनी वाला पेस्ट मिलाकर सभी सामग्री को मिक्स कर लें।
- अब आप इसमें आइसक्रीम पॉट या एयर-टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें।
- कुछ घंटों तक इसको रखा रहने दें, उसके बाद आप इसे खा सकते हैं।