रिपब्लिकन सदस्यों के बिना छह जनवरी की घटना की गंभीरता से जांच होगी : पेलोसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में रिपब्लिकन सांसदों के बहिष्कार करने की धमकियों से बेपरवाह निचले सदन प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि छह जनवरी को कैपिटल विद्रोह की जांच कर रही कांग्रेस की समिति ‘‘गंभीरता’’ के साथ काम करेगी चाहे रिपब्लिकन इसमें भाग लें या नहीं। रिपब्लिकन पार्टी के सदन के नेता केविन मैकार्थी ने इस समिति को एक ‘‘ढोंगी प्रक्रिया’’ बताया और कहा कि इसमें भाग लेने वाले रिपब्लिकन सांसदों को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार की लड़ाई सोशल मीडिया पर वायरल

दोनों पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी हैं। मैकार्थी ने बुधवार को कहा कि वह सभी पांचों रिपब्लिकन सांसदों के नाम वापस लेंगे। वहीं, पेलोसी ने कहा, ‘‘सदन की अध्यक्ष के तौर पर यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि हम इसकी सच्चाई तक पहुंचें और हम उनकी हरकतों को इसके आड़े नहीं आने देंगे।’’ गौरतलब है कि ट्रम्प के समर्थकों ने छह जनवरी को कैपिटल की घेराबंदी कर भारी उत्पात मचाया था और राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की सत्यापन प्रक्रिया को बाधित किया था।

प्रमुख खबरें

Houthi Missile Attack on Riyadh | CCTV फुटेज में कैद रियाद एयरपोर्ट पर हूथी मिसाइल हमला, 13 की मौत और 300 से ज्यादा घायल

Riyadh Airport हमले में भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य घायल

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद

US के Washington राज्य से सात मेयर का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा