जहान्वी कपूर के 'नदियो पार' गाने से इंटरनेट पर लगाई आग! सैंड डांस को काफी किया गया पसंद

By रेनू तिवारी | Mar 05, 2021

हाल ही में राज कुमार राव, जहान्वी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म रूही का नाया गाना 'नदियो पार' रिलीज हुआ है।  पूरा गाना जहान्वी कपूर परल फिल्माया गया है। गाने में जहान्वी कपूर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं। जहान्वी कपूर  ने गाने में गोल्डन कलर की वन साइड ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह कमाल की लग रही है। साथ ही उनके डांस के स्टेप को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। गाने को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन ये गाना ट्रेंडिंग से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। गाने को यूट्यूब पर अब तक 27 मिलियन  लोग देख चुके हैं। तीन दिन के अंतर 27 मिलियन  व्यूज काफी अच्छा माना जा रहा है। 

 यहां देखें नदियो पार गाने का वीडियो- 

 

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' पर लोग क्यों हुए नाराज? निर्देशक ने दी सफाई

 

जहान्वी कपूर जिन्हें आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में देखा गया था। इस फिल्म में वह एयरफोर्स पायलट बनीं थी। जान्हवी की तरह बहन ख़ुशी भी बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए तैयार हैं। ख़ुशी के पिता बोनी कपूर ने हाल ही में पुष्टि की थी कि ख़ुशी भी अभिनय के लिए उत्सुक हैं, और लोग जल्द ही एक घोषणा के बारे में सुनेंगे।  बोनी कपूर मशहूर निर्माता हैं, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी छोटी बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च नहीं करेंगे। यह याद किया जा सकता है कि यहां तक कि जान्हवी और अर्जुन कपूर को उनके होम प्रोडक्शन द्वारा लॉन्च नहीं किया गया था। 

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन