Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 02, 2026

इन दिनों जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का प्यार खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। गौरतलब है कि कपल का रिलेशन अब किसी से छिपा नहीं है। जान्हवी और शिखर को हमेशा एक साथ देखा जाता है। कई इवेंट में दोनों एक साथ शिरकत करते हैं। अक्सर कपल सोशल मीडिया पर दोनों खुलेआम एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में जान्हवी ने कुछ फोटोज को शेयर किया है, जिनमें शिखर के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है। 

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जो उन्होंने तस्वीर को शेयर की है, वह किसी फंक्शन की है। इन फोटोज को देखकर आपको लगेगा कि एक्ट्रेस के लिए पूरा फैमिली मूमेंट बन गया है। बता दें कि, इन तस्वीरों में जान्हवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।

जान्हवी के इस खूबसूरत अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। इस आयोजन की सबसे खास यही बात रही है कि उनके लिए फैमिली के साथ-साथ 'शिखू मूमेंट' भी बना गया। दरअसल, इन फोटोज में जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं।

कपल हाथों में हाथ डाले पोज देते नजर आए

गौरतलब है कि इन तस्वीरों में शिखर को जान्हवी के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों ही हाथों में हाथ डाले पोज देते दिख रहे हैं। दूसरी तरफ, एक तस्वीर में शिखर और जान्हवी स्टेज पर साथ में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। जान्हवी ने कैप्शन में लिथा है, मैंने कोशिश तो की, लेकिन ये तस्वीरें इतनी प्यारी थीं कि इन्हें पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी'।

एक तस्वीर में शिखर के साथ खुशी कपूर पोज देती नजर आ रही है। वैसे इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि जान्हवी किसी करीबी के शादी के फंक्शन में हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने पोस्ट पर इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं? जान्हवी के इन तस्वीरों पर उनके फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Karnataka Foundation Day: 01 नवंबर को Karnataka मना रहा 70वां स्थापना दिवस, Mysore से जुड़ा है इतिहास

Tejashwi Yadav ने निर्दलीय MLCs के BJP में जाने पर उठाई अयोग्यता की मांग

CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

Ileana DCruz Birthday: तेलुगु सिनेमा से Bollywood तक छाने वाली Ileana DCruz ने तय किया Barfi से शानदार सफर