India Couture Week में गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनीं Janhvi Kapoor, नीले गाउन में बिखेरे जलवे

By एकता | Jul 28, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने बीते दिन फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) द्वारा आयोजित इंडिया कॉउचर वीक में हिस्सा लिया। जान्हवी इस इवेंट में डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। बता दें, गुरुवार शाम को इंडिया कॉउचर वीक में गौरव गुप्ता ने अपने 'हिरण्यगर्भ' कलेक्शन का अनावरण किया। उन्हीं के कलेक्शन से एक पहनकर अभिनेत्री ने रैंप पर वॉक किया। जान्हवी के लुक की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का डिज़ाइनर लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी ग्लैमरस और आकर्षक लग रही थी।

इसे भी पढ़ें: एक्टिंग से ब्रेक के बीच Samantha Ruth Prabhu ने बाली में 4-डिग्री आइस बाथ में ध्यान लगाया, शेयर की फोटो

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म 'बवाल' में नजर आई हैं। उनकी ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है। लेकिन बावजूद इसके ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में अभिनेत्री के अपोजिट अभिनेता वरुण धवन है, जिन्होंने काफी दमदार अभिनय किया है। बवाल के बाद अब अभिनेत्री 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में अभिनय करती नजर आएगी।

प्रमुख खबरें

Ajit Pawar की विरासत के लिए अग्निपरीक्षा, क्या Baramati सुनेत्रा पवार को देगा जनादेश?

मुंबई कोर्ट ने MSCB मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रोहित पवार और 16 अन्य को बरी किया, क्योंकि मुख्य अपराध का मामला बंद हो गया

Bihar में जमीन खरीदने वालों को झटका! Patna-Gaya समेत 11 शहरों में Property Deals पर लगा बैन

बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 1-0 से दी मात, Lamine Yamal को लगी चोट