ऐतिहासिक फैसले ने पाक में पैदा कर दी अशांति, PoK की आजादी के लिए लोगों में जुनून: ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की आजादी के लिये लोगों में जुनून है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यह बात कही। जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा बार-बार ‘युद्ध’ की बात करने के बीच केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने यहां भाजपा मुख्यालय में यह बात कही। खान ने रविवार को ‘अलजजीरा’ चैनल को कहा था, ‘‘अगर दो परमाणु हथियार सम्पन्न देश लड़ते हैं, अगर वे पारंपरिक जंग लड़ते हैं तो ऐसी संभावना है कि यह परमाणु युद्ध पर जाकर खत्म हो।कल्पना से परे।’’

ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने का अपना वादा पूरा किया है जिससे पूरे देश में उत्साह है। मैं लोगों से मिल रहा हूं और उनमें पीओके की आजादी के लिये एक ‘जुनून’ है। उन्होंने कहा कि वे कह रहे हैं कि संसद के दोनों सदनों में (1994 में) सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित हुआ है जिसमें पीओके को भी भारत का अभिन्न हिस्सा बताया गया है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में फैले आतंकवादी ‘पाकिस्तान के खरीदे हुए लड़के’ हैं: सत्यपाल मलिक

ठाकुर ने कहा कि 70 साल से अधिक समय के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों को ‘‘स्वतंत्र’’ करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक फैसले ने पाकिस्तान में अशांति पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने जब भी पाकिस्तान पर भरोसा किया है उसके साथ धोखा हुआ है।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन