लोगों के अकेलेपन और तनाव को कम करेगा यह देश, हुई मंत्री की नियुक्ति

By निधि अविनाश | Feb 17, 2021

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को अपने नागरिकों के बीच अकेलेपन और तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक कैबिनेट की शुरूआत की है। बता दें कि जापान देश में पिछले 11 सालों में पहली बार आत्महत्या और अकेलेपन की दर में काफी वृद्धि हुई है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रतिबंधों के कारण, देश में सामाजिक समारोहों को काफी हद तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुगा ने शुक्रवार को टाटुशी सकामोटो को कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शामिल किया है, जिसके जरिए  विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों में काम के समन्वय की उम्मीद है।

इसको लेकर जापान के पीएम ने कहा कि, "महिलाएं विशेष रूप से अलग-थलग महसूस कर रही हैं और बढ़ती आत्महत्या दरों का सामना कर रही हैं,मैं चाहूंगा कि आप इस मुद्दे की जांच करें और एक व्यापक रणनीति को आगे बढ़ाएं"। बता दें कि सुगा ने विशेष रूप से महिलाओं के बीच आत्महत्याओं में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अकेलेपन के कैबिनेट के मंत्री सकामोटो इस महीने एक योजना के साथ आपातकालीन मंच की मेजबानी करेंगे। सकामोटो ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह अकेलेपन और सामाजिक अलगाव को रोकने के उद्देश्य से गतिविधियों को बढ़ावा देने की उम्मीद कर रहे हैं। देश में दुनिया की सबसे ज्यादा आत्महत्या की दर थी, जो पिछले एक दशक में बदल गई। साल 2020 में आत्महत्या से जापान में 20,919 लोगों की मौत हुई, जो 2019 की तुलना में 3.7 प्रतिशत बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस? क्यों लगातार खबरों में बनी हुई हैं?

जानकारी के मुताबिक, जापान इस तरह के उपायों के साथ आने वाला एकमात्र देश नहीं है। साल 2018 में, यूनाइटेड किंगडम की सरकार ने अकेलेपन से लड़ने के लिए मंत्रियों का एक कैबिनेट बनाया था जिसमें  खासकर  बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई थी। लेकिन जापान में, यह मुद्दा केवल बुजुर्गों के लिए नहीं है बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए है।

प्रमुख खबरें

South Africa के स्टार बल्लेबाज Rassie van der Dussen ने लिया संन्यास, International Cricket को कहा अलविदा

Rahul Gandhi ने Assam Elections में खोला कांग्रेस के वादों का पिटारा, 11 संकल्पों वाला Manifesto जारी

Keralam में BJP के Rajeev Chandrasekhar का हमला, UDF-LDF 70 साल से कर रहे झूठे वादे

Gyan Ganga: Ram Katha में याज्ञवल्क्य ने सुनाया प्रसंग, जब हजारों साल की तपस्या से मिला राम जैसा पुत्र