तोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का ग्रहण! जापान बढ़ाएगा आपातकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021

तोक्यो। जापान तोक्यो में कोरोना वायरस के कारण लगाये गये आपातकाल को बढ़ाने के लिये तैयार है क्योंकि संक्रमण अभी तक उस स्तर तक धीमा नहीं हो रहा है कि देश 50 दिन के अंदर ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सके। जापान के एक वरिष्ठ मंत्री याशुतोशी निशिमुरा ने कहा कि आपात स्थिति को बढ़ाने की जरूरत इसलिये है क्योंकि काफी लोग अब भी सार्वजनिक रूप से घूम रहे हैं, विशेषकर तोक्यो और ओसाका में जबकि उन्हें इसके उलट करना चाहिए और उन्हें डर है कि आपात स्थिति को हटाते ही संक्रमण फिर से बढ़ जायेगा।

इसे भी पढ़ें: साइना और श्रीकांत को लगा तगड़ा झटका, तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने की उम्मीदें हुई खत्म

जापान की राजधानी और आठ अन्य शहरों में मौजूदा आपात स्थिति अगले सोमवार तक खत्म होनी थी लेकिन कुछ क्षेत्रों में अस्पतालों में अब भी काफी कोविड-19 संक्रमित मरीज आ रहे हैं और हाल में गंभीर मामलों की संख्या भी काफी रही थी। निशिमुरा ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने नौ क्षेत्रों में 20 दिन के लिये आपात स्थिति को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है जो 20 जून तक होगा जिसे विशेषज्ञों से शुरूआती मंजूरी मिल गयी है जिसके बाद अधिकारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। ओकिनावा में पहले ही 20 जून तक आपात स्थिति जारी रहेगी। ओलंपिक आयोजकों को इस तारीख तक फैसला करना होगा कि वे किसी भी दर्शक को अनुमति देंगे या नहीं क्योंकि विदेशी दर्शकों को महीनों पहले प्रतिबंधित कर दिया गया था। वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जापान के एथलीटों के टीकाकरण की प्राथमिकता में भी देरी हो रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत