जापान अग्निकांड: पुलिस ने की एनिमेशन स्टूडियो की तलाशी, 33 लोगों की हुई थी मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2019

तोक्यो। जापान पुलिस ने क्योतो एनिमेशन स्टूडियो अग्निकांड की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि एक व्यक्ति ने स्टूडियो में आग क्यों लगाई। दरअसल, बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने क्योतो एनिमेशन स्टूडियो में ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी थी, जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हुए हैं। गवाहों और खबरों के अनुसार उसकी स्टूडियो से पुरानी रंजिश थी।

इसे भी पढ़ें: जापान के एनीमेशन स्टूडियो में संदिग्ध आगजनी, मरने वालों की संख्या 23 तक पहुंची

पुलिस ने कहा है कि तोक्यो का निवासी 41 वर्षीय संदिग्ध स्टूडियो में काम नहीं करता और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। मीडिया में आ रहीं खबरों के अनुसार संदिग्ध ने पुलिस को बताया है कि उसने आग इसलिये लगाई क्योंकि (क्योतो एनिमेशन) ने उपन्यास चुराए थे।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut