Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

जापान की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 1.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान निजी खपत स्थिर रही और निर्यात वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ी। कैबिनेट कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जापान के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2026 की दूसरी तिमाही में पहली तिमाही की तुलना में मौसमी रूप से समायोजित आधार पर 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जापान में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन, होंडा मोटर कंपनी समेत कई प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियां हैं। कृत्रिम मेधा (एआई) में बढ़ती रुचि के कारण कंप्यूटर चिप की वैश्विक मांग बढ़ी है, जिससे जापान के निर्यात को भी समर्थन मिला। सरकारी खपत में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

तिमाही आधार पर जीडीपी की वृद्धि दर विश्लेषकों के अनुमान से कम रही। ईरान में जारी युद्ध से जापान की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे ऊर्जा लागत में तेज वृद्धि हुई है। संसाधनों की कमी वाले जापान के लिए यह खास तौर पर मुश्किल है, क्योंकि वह अपने लगभग पूरे तेल की जरूरत आयात से पूरी करता है।

फारस की खाड़ी से एशिया तक तेल के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के कारण अवरुद्ध से कीमतों में और बढ़ोतरी हुई है। जापान ने अपने तेल भंडार से कुछ हिस्सा भी निकाला है और वैकल्पिक मार्गों पर काम कर रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल हाल में करीब 88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो एक साल पहले के करीब 65 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

हालांकि, यह इस साल की शुरुआत में दर्ज स्तर से कम है जब कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghavi का P Chidambaram पर निशाना, UPA में नक्सलवाद बढ़ने पर घेरा

Itamar Ben-Gvir ने Gaza में हर रात 30 से 40 लोगों को मारने का समर्थन किया

Dhoot Transmission शेयर 38 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, BSE पर 1,193.80 रुपये पर खुला

Indonesia Earthquake में मौतों का आंकड़ा 53 हुआ, फ्लोरेस द्वीप पर राहत कार्य जारी