Japan ने बाहरी द्वीपों के निकट भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2023

जापान ने अपने बाहरी द्वीपों के पास भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने सुनामी के कारण समुद्र में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जतायी है।

‘एनएचके टीवी’ के अनुसार, परामर्श में इजू श्रृंखला के द्वीपों पर लोगों को तटों और समुद्र के मुहाने से दूर रहने के लिए कहा गया है। यह श्रृंखला मुख्य जापानी द्वीप होन्शू के मध्य से दक्षिण तक फैली हुई है।

जापान भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक है। 2011 में भीषण भूकंप के कारण आई सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र भी इससे प्रभावित हुआ था।

प्रमुख खबरें

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?

Tech Tips: लैपटॉप गर्म हो रहा है? जानें कब चार्जिंग पर रखना खतरनाक हो सकता है

गूगल का बड़ा ऐलान: अब Gmail यूजर बिना अकाउंट खोए बदल सकेंगे अपना ईमेल एड्रेस, एक्सेस नहीं होगा खत्म