Asian Kabaddi Championship में भारत के आगे जापान ने टेके घुटने, 62-17 से जीता मुकाबला

By रितिका कमठान | Jun 28, 2023

एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। बुधवार को जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने विपक्षी टीम को जबरदस्त तरीके से धूल चटाई है। इस मुकाबले में पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया, जिसके आगे जापान की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। इस मुकाबले में भारत ने जापान को 62-17 से मात दी है।

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए पहला पॉइंट पवन सेहरावत ने बनाया। पवन के बाद मुकाबले में खिलाड़ियों ने लगातार अंक बटोरे और जापान को पछाड़ते गए। जापान ने पहला अंक उस समय हासिल किया जब भारत 18 अंक बना चुकी थी। इसके बाद दूसरे हाफ के दौरान भारतीय टीम ने शुरुआती पांच मिनट में ही पूरी जापान की टीम को ऑलआउट करने में सफलता हासिल की। इस दमदार प्रदर्शन की मदद से भारत की टीम 13वें मिनट में 50 के स्कोर तक पहुंची जबकि जापान सिर्फ 12 अंक पर सिमटा हुआ था।

मुकाबले के अंत में भारत 62 स्कोर पर थी जबकि जापान की टीम सिर्फ 17 अंक हासिल कर सकी। भारत ने 45 अंकों के बड़े अंतर से इस मुकाबले में कब्जा जमाया है। जापान ने पहले हाफ में 6 और दूसरे हाफ में 11 अंक बनाए है। वहीं भारत ने पहले हाफ में 32 और दूसरे मे 30 अंक बनाए। भारत के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूरे मुकाबले में भारतीय टीम का ही दबदबा रहा।

प्रमुख खबरें

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

Jodhpur Agriculture University के VC ने Priyanka Gandhi के बयान को नकारा, IIT Madras Director के अपमान पर जताई चिंता

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur