बेसबॉल के प्रेमी हैं जापान के होने वाले नए PM फूमिओ किशिदा, सामने होंगी कई चुनौतियां

By निधि अविनाश | Sep 30, 2021

जापान की सत्ता से योशिहिदे सुगा का हटना बिल्कुल साफ हो गया है और इस बीच अब विदेश मंत्री फूमिओ किशिदा जापान की कुर्सी संभाल सकते है। पीएम मद की दौड़ में फूमिओ किशिदा को देखा जा रहा है और उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी के नेता पद का चुनाव भी जीत लिया है। 

जापान के पीएम की कुर्सी संभालते ही फूमिओ किशिदा के सामने कई चुनौतियां होंगी। एक जगह उन्हें कोरोना महामारी की मार झेल रही जापान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर सोचना होगा तो दूसरी और देश के क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अमेरिका के साथ मजबूत रिश्ते और गंठबंधन बनाने की चुनौती होगी।

कौन है  फूमिओ किशिदा

फूमिओ किशिदा सत्तारूढ पार्टी के निवर्तमान नेता और प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जगह आएंगे। आपको बता दें कि जापान के पीएम योशिहिदे सुगा ने पिछले साल सितंबर में पद संभाला था और अब वह यह पद छोड़ रहे है। 64 साल के फूमिओ किशिदा 1993 में राजनिति में आने से पहले बैंक में काम करते थे। बैसबॉल के शौकीन रखने वाले किशिदा ने लॉ की पढ़ाई के लिए भी एंट्रेस दिया था लेकिन इसमें वह 3 बार फेल हुए।किशिदा ने कोरोना महमारी के समय भी जनता की राय के लिए सुझाव पेटी भी रखवाई थी।2012 से 2017 के बीच किशिदा का राजनिति सफर एक विदेश मंत्री के रूप में रहा।शिंजो आबे नजब पीएम पद छोड़ा था तब भी वह पीएम के पद के लिए कोशिश कर रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में