Badminton: साई प्रणीत जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

तोक्यो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत शुक्रवार को यहां जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के तामी सुगियार्तो पर आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गये। प्रणीत ने सीधे गेमों में सुगियार्तो को 36 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से हराया। बहरहाल, फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें शीर्ष वरीय जापान के केंतो मोमोता की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। 

गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में 1-1 की स्कोर के बाद से ही अपना दबदबा बना लिया जबकि विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता इंडोनेशिया के खिलाड़ी उनके स्कोर का सिर्फ पीछा करते रहे। दूसरे गेम में हालांकि मुकाबला बराबरी था लेकिन प्रणीत ने पूरे मैच के दौरान लगभग तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी और जब स्कोर 18-15 था तब उन्होंने लगतार तीन अंक बना कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश

Srinagar में Mehbooba Mufti ने Mirwaiz Umar Farooq से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार