दिल्ली पहुंचे जापान के पीएम, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, यूक्रेन संकट पर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2022

जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत में रहेंगे। पिछले साल पदभार संभालने के बाद से किशिदा का यह देश का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत और फिर कंबोडिया की यात्रा पर जा रहा हूं। उन्होंने कहा, "चूंकि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण इस यात्रा के साथ मेल खाता है, मैं अंतरराष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर देना चाहता हूं और पुष्टि करता हूं कि विभिन्न मुद्दों पर एक साथ जापान और भारत काम करेंगे। जापानी पीएम ने कहा, "भारत के प्रधान मंत्री मोदी के साथ, मैं जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं के बीच टोक्यो में आयोजित होने वाली क्वाड शिखर बैठक की सफलता की दिशा में काम करने के अपने इरादे की पुष्टि करने की योजना बना रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: G-23 नेताओं से कांग्रेस की आशावादी अपील, सब्र रखें, मोदी युग के बाद बिखर जाएगी भाजपा

बता दें कि पीएम मोदी के निमंत्रण पर जापान के पीएम फुमियो किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 19-20 मार्च को नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इन 2 नेताओं की ये पहली मुलाकात होगी। भारत और जापान अपनी 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' के दायरे में बहुआयामी सहयोग साझा करते हैं। पता चला है कि मोदी-किशिदा वार्ता का मुख्य फोकस यूक्रेन में युद्ध की स्थिति होगी। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश