जापान के नए राजा ने दिया पहला सार्वजनिक भाषण, जनता से किया विश्व शांति का अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

तोक्यो। जापान के नए राजा नारुहितो शनिवार को हजारों लोग की उत्साहित भीड़ के सामने पहली बार नजर आए और उन्होंने जनता से विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। गुलदाउदी सिंहासन पर बुधवार को बैठने वाले 59 वर्षीय नारुहितो ने कहा कि मैं सचमुच चाहता हूं कि हमारा देश विदेशी देशों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर विश्व शांति और विकास की राह पर बढ़े। 

इसे भी पढ़ें: जापान के नए सम्राट बने नारुहितो, जनता के साथ खड़े रहने का जताया संकल्प

महारानी मसाको ने खूबसूरत पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उसके साथ उसी रंग की हैट और मोतियों का हार पहना हुआ था। राजा अकिहितो और महारानी मिचिको अपने बच्चों के साथ नजर नहीं आए क्योंकि उन्होंने तीन दशक लंबे शासन के बाद आधिकारिक कर्तव्यों से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है। अकिहितो (85) दो सदी से भी ज्यादा समय के जापान के पहले ऐसे राजा हैं जिन्होंने अपनी इच्छा से पद त्याग किया है।

प्रमुख खबरें

इसे शांतिपूर्ण विरोध नहीं कहा जा सकता... शिवाजी पार्क के निवासी ने अभिजीत दिपके और CJP नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

11 वर्षीय Bodhana Sivanandan ने बनाया सबसे युवा WGM बनने का Guinness World Record

Bhubaneswar में युवती से दुष्कर्म मामले में Odisha महिला आयोग सख्त, DCP से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Farooq Abdullah का BJP पर तंज, जम्मू-कश्मीर के लोगों को हमेशा गुलाम बनाना चाहती है