By अभिनय आकाश | Jan 06, 2022
रामायण लगभग सभी बच्चे ने अपने जीवन में एक बार टीवी पर या इंटरनेट के माध्यम से एक बार जरूर देखी होगी। लेकिन अब इसे जापान की तरफ से इसके एनिमे वर्जन के जरिये भारत को एक अनूठा गिप्ट प्राप्त होने जा रहा है। दरअसल, 2022 का साल भारत और जापान के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत के दौरे पर आने वाले हैं। कई और जापान के मंत्री भी भारत के दौरे पर आएंगे और कई मीटिंग भी होगी। बहुत सारे सौदे भी दोनों देशों के बीच देखने को मिल सकते हैं।
जापान का फिल्म फेस्टिवल भी भारत में होगा। इसी फिल्म फेस्टिवल में एक फिल्म है जिसका इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। जिसका नाम है "रामायण द लिजिंड ऑफ प्रिंस राम"। इस एनिमे फिल्म को रिमास्टर किया जाएगा। मतलब 4 के में इसे परिवर्तित किया जाएगा और फिल्म की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। जिसके बाद फिल्म को भारत और जापान दोनों देशों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 1992 में बनी थी। लेकिन तब से लेकर आज तक ये कभी भी सिनेमाघरों में भारत में रिलीज नहीं हो पाई। ऐसा होने से हिन्दू धर्म की बाते काफी अधिक आसानी से युवा पीढी तक एक मॉडर्न रूप में पहुंच पाएगी।