अफगानिस्तान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तीन सैन्य विमान भेजेगा जापान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

तोक्यो। अफगानिस्तान से अपने नागरिकों के अलावा कुछ अन्य स्थानीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जापान सोमवार से अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके तहत तीन सैन्य विमानों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान के रक्षा मंत्री नोबोउ किशी ने कहा कि इन विमानों के जरिए जापान के नागरिकों के अलावा जापानी दूतावास में काम करने वाले अफगानी लोगों को भी वहां से बाहर निकाला जाएगा। किशी ने कहा, “ अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब हो रहे हैं और हम जापान के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: फ्रांसीसी बलों ने 260 अफगानों को काबुल हवाई अड्डे पर पहुंचने में की मदद, EU ने दी बधाई

जापानी रक्षा मंत्री ने सुरक्षा कारणों से अफगानिस्तान से बाहर निकाले जाने वाले लोगों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त से पहले अफगानिस्तान से सभी जापानी नागरिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Abhijit Dipke Attack | मुझ पर हमले के पीछे आरएसएस के लोग थे, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप

रिकॉर्ड के मोर्चे पर कौन भारी, कौन कमजोर

Mithun Chakraborty Birthday: मुंबई की सड़कों पर भूखे सोए, पहली Film से ही जीता National Award

Share Market Opening Today | अमेरिका-ईरान शांति समझौते का कमाल! लगातार दूसरे दिन झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी