BJP में शामिल हुए Bhupen Borah, कांग्रेस छोड़ते हुए बताई 'अंदर की कहानी'

By एकता | Feb 22, 2026

असम की राजनीति में रविवार को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आधिकारिक तौर पर बीजेपी जॉइन कर ली। गुवाहाटी में असम बीजेपी चीफ दिलीप सैकिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ संजू बरुआ और सर्बनारायण देवरी जैसे युवा कांग्रेस नेता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में यूनियन के जनरल सेक्रेटरी भी रहे। दिलचस्प बात यह है कि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन बोरा एक ही यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे।

इसे भी पढ़ें: Delhi On High Alert । लश्कर की धमकी के बाद दिल्ली में किलेबंदी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में Security सख्त

कांग्रेस छोड़ने की बड़ी वजह

भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़ने के पीछे कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन को एक बड़ी वजह बताया है। बोरा का आरोप है कि असम में कांग्रेस की असली कमान रकीबुल हुसैन के हाथों में है, जबकि स्टेट यूनिट चीफ गौरव गोगोई सिर्फ नाम के पद पर हैं। बोरा का कहना है कि पार्टी के भीतर इसी खींचतान की वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। रकीबुल हुसैन ने अभी इन आरोपों का सीधा जवाब नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: Gurugram Horror । शादी के जिक्र पर भड़का आशिक, सैनिटाइजर डालकर Live-in Partner के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग

कांग्रेस के लिए अहम थे

भूपेन बोरा कांग्रेस के एक मजबूत सांगठनिक नेता माने जाते थे। उन्होंने छात्र संगठन एनएसयूआई से लेकर यूथ कांग्रेस और फिर स्टेट कांग्रेस तक का सफर तय किया। वे एआईसीसी के सचिव भी रहे और असम के साथ-साथ उत्तर-पूर्व के अन्य राज्यों में भी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में ही पिछले साल कांग्रेस ने असम में तीन लोकसभा सीटें जीती थीं। अब चुनाव से ठीक पहले उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Imran Masood बोले Rahul Gandhi के बिना BJP से लड़ाई नामुमकिन Akhilesh Yadav फाइनल करें गठबंधन

1600 ड्रोन से रूस के तेल पर बहुत बड़ा हमला, अब दुश्मनी भूल हाथ मिलाएंगे भारत-चीन!

Festive Season में ट्रिप के दौरान बैग में रखें ये Skincare Products, चेहरा पर बना रहेगा नूर!

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin के स्वागत में Meerut Toll Plaza पर सजी बुलडोज़र की कतार