भ्रष्टाचार में फंसे जापान के ओलंपिक प्रमुख ताकेदा पद छोड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

तोक्यो। भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे जापान ओलंपिक समिति के प्रमुख सुनेकाजू ताकेदा ने मंगलवार को कहा कि वह जून के बाद अपने पद से हट जाएंगे। ताकेदा ने कहा कि उनका कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है जिसके बाद वह आगे काम जारी नहीं रखेंगे। उन्होंने हालांकि एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को नाकार दिया। ताकेदा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के शक्तिशाली सदस्य है और इसके विपणन आयोग के प्रमुख है। वह जापान ओलंपिक समिति के अध्यक्ष के तौर पर इसके सदस्य है।

उन्होंने कहा कि यह उनका खुद का फैसला है जो जापान ओलंपिक समिति के पक्ष में है। उन्होंने समिति की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘‘मैं जोओसी के भविष्य को युवा पीढ़ी के हाथ में सौपना चाहूंगा जो इसे तोक्यों ओलंपिक 2020 तक लेकर जाए। जून में अपने कार्यकाल के अंत में मैं अध्यक्ष और समिति के सदस्य के पद से हट जाऊंगा।''

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान