कोरोना वायरस संकट के मद्देनज़र जापानी प्रधानमंत्री ने आपातकाल लगाने का प्रस्ताव रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

तोक्यो। राजधानी तोक्यो सहित देश के विभिन्न भागों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को कहा कि सरकार आपातकाल घोषित करने और बाजार को एक हजार अरब डॉलर का पैकेज देने की योजना बना रही है।

आबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सलाहकार समिति के विचार जानने के बाद हम कल से ही आपातकाल की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3200 के पार

उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के मद्देनजर सरकार 108 हजार अरब येन (एक हजार अरब डॉलर) का राहत पैकेज देगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह