भ्रष्ट पुलिस का पर्दाफाश करने के लिए जापान के इस नागरिक ने किया यह काम!

By निधि अविनाश | Mar 03, 2021

कर्नाटक में 31 वर्षीय जापानी नागरिक ने शनिवार आधी रात को जेसी नगर एसीपी के कार्यालय से एक स्टील की कुर्सी चुराई फिर उसके साथ सेल्फी ली और उस चोरी की गई कुर्सी को अपने साथ घर ले गया। जापान के  इस नागरिक का ऐसा करने का कारण केवल पुलिस को बेनकाब करना था। बता दें कि पुलिस अधिकारियों ने 28 फरवरी को हीरोतोशी तनाका को भारत छोड़ने का आदेश दिया था, और उसने सोचा कि यहां वापस रहने का सबसे अच्छा तरीका गिरफ्तार होना है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकिहोली पर लगे यौन शोषण के आरोप, दिया इस्तीफा

हीरोतोशी ने मांग की है कि, उसे अरेस्ट किया जाए ताकि वह जेल में ही रहकर अपना खर्चा निकाल सके। उसने कहा कि,  ‘मैं यहां रहने की स्थिति में नहीं हूं। मेरे खर्चों को पूरा करने में हर महीने लगभग 30,000 रुपये लगते हैं। मेरे लिए जेल से लड़ना बेहतर होगा ताकि मुझे मुफ्त में भोजन और दवाइयाँ मिलें। ”जानकारी के मुताहिक, हीरोतोशी के साथ हुआ मारपीट के बाद पुलिस ने उसे मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांगी थी लेकिन उसके मना करने पर हीरोतोशी को पुलिस ने 10 दिनों तक जेल में रखा। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार