जापान के पीएम योशिहिदे सुगा का विरोध करने वाले समाचार पत्र ने ओलंपिक रद्द करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

तोक्यो। जापान के एक प्रमुख समाचार पत्र असाही शिमबुन ने बुधवार को तोक्यो ओलंपिक को रद्द करने की अपील की जिनके शुरू होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। असाही जापान का पहला प्रमुख समाचार पत्र है जो ओलंपिक रद्द करने की क्षेत्रीय समाचार पत्रों की मुहिम में शामिल हुआ है। इस समाचार पत्र का ओलंपिक के खिलाफ आवाज उठाना इसलिए महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि वह जापान के कई अन्य समाचार पत्रों की तरह 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों का प्रायोजक है। असाही को उदारपंथी समाचार पत्र माना जाता है और अक्सर प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की सत्तारूढ़ पार्टी का विरोध करता है।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार