Japan के प्रधानमंत्री Kishida ने उपचुनाव में हार के बाद पद छोड़ने से किया इनकार

By Prabhasakshi News Desk | Apr 30, 2024

तोक्यो । जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि गत रविवार को हुए उपचुनाव में उनकी सत्तारूढ़ पार्टी की बड़ी हार की वजह राजनीतिक भ्रष्टाचार का एक मामला है और वह इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए पद नहीं छोड़ेंगे या पार्टी पदाधिकारियों को नहीं बदलेंगे। किशिदा ने कहा कि इसके बजाय वह भ्रष्टाचार निरोधक उपायों और राजनीतिक सुधारों पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन परिणामों को गंभीरता से लेता हूं और मेरा विश्वास है कि सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते हमें चुनौतियों से निपटना चाहिए और परिणाम हासिल करने चाहिए और इस तरह से मैं जिम्मेदारी लूंगा।’’ 

उन्होंने आर्थिक मुद्दों से निपटने की भी प्रतिबद्धता जताई। किशिदा की अगुवाई वाली एलडीपी नागासाकी, शिमाने और तोक्यो में रविवार को हुए संसदीय उपचुनाव में हार गई। मुख्य विपक्षी दल ‘कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान’ ने इन तीनों सीट पर जीत दर्ज की जो पहले एलडीपी के खाते में थीं। एलडीपी के लिए इस निराशाजनक चुनाव परिणाम को पिछले साल सामने आए भ्रष्टाचार से उसके तार कथित तौर पर जुड़े होने के कारण मतदाताओं द्वारा दी गई सजा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि किशिदा की पार्टी के सत्ता से जाने की संभावना नहीं लगती। रविवार के चुनाव में हार को किशिदा के लिए झटके के रूप में जरूर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है