कोरोना के नहीं दिखे लक्षण फिर भी जापान का सूमो पहलवान वायरस से हुआ संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

तोक्यो। जापान सूमो संघ ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उनका एक पहलवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जापान में सूमो की प्रतियोगिताएं काफी लोकप्रिय हैं लेकिन कोविड-19 के कारण उसे अपना एक टूर्नामेंट बंद स्टेडियम में आयोजित करना पड़ा जबकि अन्य टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गये हैं। संघ ने कहा कि उनके एक पहलवान को पिछले सप्ताह बुखार था और उसे वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इस पहलवान की पहचान उजागर नहीं की गयी है। संघ ने कहा कि किसी भी अन्य पहलवान और अधिकारी में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये है तथा संक्रमित पहलवान के संपर्क में रहने वाले लोगों को घर में रहने और स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिये कहा गया है।

प्रमुख खबरें

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील

नॉमिनी नहीं बनाया है तो म्यूचुअल फंड का पैसा किस प्रक्रिया से मिलता है? यहां जानें जरूरी बातें