Jared Kushner ने Gaza युद्धविराम पर इजराइल के प्रधानमंत्री Netanyahu से की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

पश्चिम एशिया मामलों के वार्ताकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर रहे हैं। नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका समर्थित 15-सूत्री समझौते को खारिज कर दिया था। बैठकों के हालिया दौर में, अमेरिका समझौते की रूपरेखा के लिए इजराइल की मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

इजराइली सेना ने इस गाजा पट्टी के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर रखा है और नेतन्याहू ने पहले भी आगे बढ़ने की धमकी दे रखी है। सूत्रों के अनुसार, नेतन्याहू के साथ हुई बैठक में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और शांति बोर्ड के निदेशक निकोलेय म्लादेनोव भी शामिल थे। यह बैठक बंद कमरे में हुई।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब कुशनर ने रविवार को मिस्र में हमास प्रमुख खलील अल-हय्या के साथ, हथियार त्यागने के मुद्दे पर दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। मध्यस्थता करने वाले देशों -मिस्र, कतर और तुर्की- के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। हमास के अधिकारी ने यह भी कहा कि हमास नेता ने मांग की है कि अमल शुरू करने से पहले इजराइल गाजा पर हमले रोके और उस इलाके को बांटने वाली तथाकथित ‘‘येलो लाइन’’ तक पीछे हट जाए।

येलो लाइन को कभी भी ठीक-ठीक परिभाषित नहीं किया गया था। इजराइली सेनाएं इसे पार कर चुकी हैं और अब गाजा के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से पर उनका नियंत्रण है। नेतन्याहू ने मई में कहा था कि अगला कदम 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण हासिल करना है, जिसके तहत इजराइल हर तरफ से हमास पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

प्रमुख खबरें

West Indies के खिलाफ 5वें T20I के लिए Team India में शामिल हुए Bhuvneshwar Kumar

Arvind Kejriwal ने पंजाब में नशे की समस्या पर BJP और Amit Shah को घेरा

Bangladesh जैसी साजिश रच रहा Opposition, फडणवीस बोले- देश में अस्थिरता का षड्यंत्र

Chief Election Commissioner के खिलाफ प्रदर्शन मामले में Imran Khan को देश छोड़ने का नोटिस, फिल्ममेकर Kiran Rao ने किया अभिनेता का समर्थन