CSK के फैंस के लिए बड़ी खबर, धोनी की टीम में जोस हेजलवुड की जगह यह खिलाड़ी हुआ शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैसन बेहरेनडोर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अपने देश के जोस हेजलवुड की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सत्र से जुड़ेंगे। आईपीएल आयोजकों ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।हेजलवुड ने कुछ दिन पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। बायें हाथ के तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 एकदिवसीय और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले है।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक की होने वाली है शुरूआत, जापान उठाएगा कड़े कदम

आईपीएल में यह उनका दूसरा सत्र होगा, इससे पहले वह 2019 में मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उस सत्र में उन्होंने पांच मैचों में पांच विकेट झटके थे। हेजलवुड ने इस साल खेले जाने वाले एशेज और टी20 विश्व कप से पहले खुद को तरोताजा रखने के लिए आईपीएल से हटने का फैसला किया था। यूएई में खेले गये पिछले सत्र में 30 साल के इस गेंदबाज ने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे। चेन्नई की टीम शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के अभियान की शुरुआत करेगी।

प्रमुख खबरें

कन्हैयालाल हत्याकांड: Rajasthan High Court ने 8 आरोपियों पर तय NIA कोर्ट के आरोप बरकरार रखे

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant