जसप्रीत बुमराह से अंपायर ने नहीं मिलाया हाथ! वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

By Kusum | Jun 28, 2024

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मैच के दौरान का नहीं, बल्कि मैच खत्म होने के बाद का है। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी तो एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इससे पहले मैदान पर मौजूद खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाने के अलावा वहां मौजूद दोनों अंपायरों से भी हैंडशेक करते हैं। भारत ने जब इंग्लैंड पर इस सेमीफाइनल में 68 रनों से जीत दर्ज की तो भारतीय खिलाड़ियों ने जाकर अंपायर से हाथ मिलाए। इस दौरान एक अंपायर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज करता नजर आया। 

हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि अंपायर ने उन्हें जानबूझकर नजर अंदाज नहीं किया होगा, ये सिर्फ एक भूल है। लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस समय खूब सुर्खियां बटौरी हुई है। 

जसप्रीत बुमराह ने भारत की इस जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट के अलावा आखिरी फिकेट जोफ्रा आर्चर के रूप में चटकाया था। बूम-बूम ने अपने 2-4 ओवर के स्पेल में मात्र 12 रन खर्च कर ये विकेट चटकाए। उनके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 3-3 सफलताएं, मिली। भारत के इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया को 103 रनों पर ढेर करने में कामयाब रही। 

इससे पहले भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की 47 रनों की पारी के दम पर 171 रन बोर्ड पर टांगने में कामयाब रही थी। भारत का अब फाइनल में मुकाबला 29 जून को साउथ अफ्रीका से होना है। ये दोनों ही टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपराजित रही है। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में