विराट-रोहित और जडेजा के बाद जसप्रीत बुमराह लेंगे संन्यास? जस्सी ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान

By Kusum | Jul 05, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के लिए अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन भारतीय क्रिकेटर अब राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने अपने रिटायमेंट प्लान का खुलासा का ऐलान कर दिया था। बता दें कि, बुमराह ने अपने संन्यास से जुड़े सवालों और कयासों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। 

जसप्रीत बुमराह ने विक्ट्री सेलिब्रेशन में अपने रिटायमेंट पर बात की। उन्होंने कहा कि, अभी ये बहुत दूर है। मैंने अभी तो शुरुआत की है। ये सब अभी बहुत दूर है। जस्सी ने वानखेड़े की यादों को जिक्र भी किया, उन्होंने कहा कि ये मैदान बहुत खास है। मैं जब बच्चा था तब यहां आया था आज मैंने जो देखा, इससे पहले कभी नहीं देखा। 

30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 15 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने वर्ल्ड कप जीत पर कहा कि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी के आंसू थे। मैं अपने बेटे को देखकर भावुक हो गया। आमतौर पर ऐसा नहीं होता लेकिन उस वक्त मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं थे मैंने रोना शुरू कर दिया और दो-तीन बार रोया।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम