मिशन पंजाब की तैयारी में जुटे अरविंद केजरीवाल, अकाली दल के पूर्व मंत्री को AAP में कराया शामिल

By अनुराग गुप्ता | Aug 26, 2021

चंडीगढ़। पंजाब में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व अकाली मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसमें लिखा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: बागी नेताओं से मुलाकात के बाद बोले हरीश रावत, पंजाब सरकार को कोई खतरा नहीं  

दिल्ली जैसा होगा पंजाब !पंजाब के गुरुदासपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे हमने दिल्ली में अच्छी सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाएं। मुफ़्त में बिजली और साफ़ पानी दिया। वैसे ही हमारा मिशन है कि हम ऐसा पंजाब बनाए जहां सुख-शांति हो, सभी बच्चों को अच्छी और मुफ़्त शिक्षा मिले, अच्छा इलाज मिले।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू खेमे का नया वार- मुख्यमंत्री अमरिंदर और उनके समर्थकों को 'अली बाबा और चालीस चोर' की उपाधि दी 

कांग्रेस पर बरसे केजरीवालकश्मीर पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। हमको कोई अलग नहीं कर सकता है। इस तरह के बयान सही नहीं हैं। पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, यहां पर कोई भी बयान सोच समझकर दिया जाना चाहिए। जैसा मैंने कहा इन चीजों के ऊपर हम राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हम ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं जहां पर सुख शांति हो, चाहे किसी भी धर्म और जाति का आदमी हो, सबका विकास हो।

प्रमुख खबरें

Tulsi Puja: Tulsi Plant को चुनरी चढ़ाना शुभ या अशुभ? जानें Puja से जुड़े ये खास Rules, वरना होगी बड़ी भूल

मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और कब्जे के दिए संकेत

Hindu Nav Varsh: साल 2026 में 12 नहीं, 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च को पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा