RSS के खिलाफ टिप्पणी करना जावेद अख्तर को पड़ा भारी, कानूनी नोटिस भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ कथित ‘‘झूठी और अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर शहर के एक वकील ने उन्हें बुधवार को एक कानूनी नोटिस भेजा और इसे लेकर उन्हें माफी मांगने को कहा है। अख्तर ने यह कथित टिप्पणी एक समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में की थी।

इसे भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, कहा- क्यों हुई हमारी दोस्ती?

वकील, संतोष दुबे ने यह भी कहा कि यदि गीतकार ‘‘बेशर्त लिखित माफी’’ नहीं मांगते हैं और नोटिस प्राप्त करने के सात दिनों के अंदर अपने सभी बयानों को वापस नहीं लेते हैं, तो वह अखतर से 100 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए एक आपराधिक मामला भी दायर करेंगे। अख्तर (76) ने एक हालिया साक्षात्कार में तालिबान और हिंदू अतिवादियों के कथित तौर पर एक समान होने का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म रिलीज से पहले ही एक्ट्रेस की हुई मौत, कार एक्सिडेंट में मंगेतर के साथ तोड़ा दम

वकील ने नोटिस में दावा किया है कि इस तरह के बयान देकर अख्तर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499(मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत एक अपराध किया है।

प्रमुख खबरें

CP Radhakrishnan ने कहा, 2029 से पहले एक ट्रिलियन Dollar अर्थव्यवस्था बनेगा उत्तर प्रदेश

Afghanistan School Blast | अफ़ग़ानिस्तान के कुनार में मिडिल स्कूल के पास भीषण धमाका, कई छात्रों के हताहत होने की खबर, जांच में जुटी सुरक्षा टीमें

Karnataka में Drought Relief न मिलने पर DK Shivakumar ने दी Delhi Chalo की चेतावनी

KKR की कप्तानी के लिए Rinku Singh सबसे मजबूत दावेदार, Irfan Pathan ने दिए संकेत