शिवपाल सिंह ने भाला फेंक में हासिल किया टोक्यो ओलंपिक का टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका)। भारत के भाला फेंक के खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने यहां एक प्रतियोगिता के दौरान तोक्यो खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करके अपने पहले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बाद 24 साल के शिवपाल तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के दूसरे भाला फेंक खिलाड़ी हैं।

शिवपाल ने मंगलवार को मैकआर्थर स्टेडियम में एसीएनडब्ल्यू प्रतियोगिता के दौरान अपने पांचवें प्रयास में 85.47 मीटर के स्तर के साथ स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर 85 मीटर है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया, ‘‘शिवपाल सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 85.47 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।’’

एक अन्य भारतीय अक्षदीप सिंह 75 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा में चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चोपड़ा ने यहां जनवरी में एसीएनडब्ल्यू लीग में ही 87.86 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो खेलों में जगह बनाई थी। चोपड़ा और शिवपाल दोनों यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एशियाई क्वालीफ़ायर: पूजा रानी और विकास सेमीफाइनल में पहुंची, ओलंपिक में जगह पक्की

शिवपाल का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.23 मीटर है जो उन्होंने पिछले साल दोहा में एशियाई चैंपियशिप में रजत पदक जीतने के दौरान बनाया था। राष्ट्रीय रिकार्ड धारक अनु रानी ने भी महिला भाला फेंक में साल की अपनी पहली स्पर्धा में 61.15 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। उनका यह प्रसास हालांकि 64 मीटर के तोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाइंग स्तर से काफी कम रहा।

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।