Jawaharlal Nehru Death Anniversary: पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर क्या लिखा?

By अभिनय आकाश | May 27, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मैं पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के पहले प्रधान मंत्री और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी, नेहरू का 1964 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं ने आधुनिक भारत के शिल्पी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले दिन में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। उन्होंने कह कि नेहरू लोकतंत्र के समर्पित संरक्षक और हमारे प्रेरणा स्रोत थे। खड़गे ने कहा कि हिंद के जवाहर की पुण्यतिथि पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।

इसे भी पढ़ें: Prime Minister Modi ने Pandit Nehru की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पंडित नेहरू 

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। 27 मई, 1964 को उन्होंने अंतिम सांस ली। देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका के बाद वह 15 अगस्त, 1947 को प्रधान मंत्री बने। इस दिन, देशभर के स्कूलों में छात्रों के लिए खेल, प्रतियोगिताएं आदि जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जबकि सरकारी निकाय दिवंगत प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि देते हैं और स्मारक कार्यक्रम आयोजित करते हैं।  

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी