Jawaharlal Nehru University में चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को होंगे छात्रसंघ चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को छात्रसंघ चुनाव आयोजित किये जाएंगे और परिणाम की घोषणा 24 मार्च को होगी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) के चुनाव पिछली बार 2019 में आयोजित किए गए थे।

जेएनयू की चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और मगंलवार तक उसमें सुधार किया जा सकता है।

एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, 14 मार्च से छात्र अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची 16 मार्च को प्रदर्शित की जाएगी। विश्वविद्यालय शासी निकाय की बैठक (यूजीबीएम) 20 मार्च को होगी।

इसके बाद अध्यक्ष पद के दावेदार छात्रों को संबोधित करेंगे। नोटिस के अनुसार छात्रसंघ चुनाव के लिए 22 मार्च को मतदान होगा। वोटों की गिनती 24 मार्च को होगी, जिसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव