Jammu and Kashmir के कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, एक आतंकवादी भी मारा गया

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2024

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक जवान की मौत हो गई है। भारतीय सेना के अनुसार, रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया। कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें: 27 जुलाई को दिल्ली में योगी, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के साथ उच्चस्तरीय बैठक

इस समाचार को लिखे जाने के समय मुठभेड़ चल रही थी। पिछले सप्ताह की शुरुआत में सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए कम से कम दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घाटी में घुसपैठ करने की आतंकवादियों की कोशिशों के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर मुठभेड़ शुरू की गई थी। सतर्क सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की हरकत देखी और उन्हें चुनौती दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए।

प्रमुख खबरें

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील