लोगों की जुबान पर चढ़ा Jawan का रोमांटिक ट्रैक Chaleya, King Khan और Nayanthara की केमिस्ट्री ने जीता दिल

By एकता | Aug 14, 2023

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' का सभी को इंतजार है। फिल्म अगले महीने सितंबर की 7 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जवान की रिलीज में अभी थोड़ा समय बाकी है। लेकिन मेकर्स दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रख रहे हैं। धीरे-धीरे फिल्म की म्यूजिक एल्बम से गाने रिलीज किए जा रहे हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रख रहे हैं। जवान के 'जिंदा बंदा' गाने के बाद आज फिल्म का दूसरा गाना 'चलेया' गाना रिलीज किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

इसे भी पढ़ें: Esha Deol ने होस्ट की Gadar 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग, Sunny Deol और Bobby Deol के साथ तस्वीरें भी करवाई क्लिक

'चलेया' के मुरीद हुए लोग, जमकर कर रहे तारीफ

जवान के 'चलेया' गाने के बोल, वीडियो, म्यूजिक समेत किंग खान और नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। लोग कमेंट सेक्शन में गाने समेत सभी चीजों की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'SRK का आकर्षण, नयनतारा की खूबसूरती, अनिरुद्ध का संगीत, अरिजीत की आवाज, परफेक्ट कॉम्बिनेशन।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'बढ़िया और आकर्षक, मुझे इस गाने की वाइब पसंद आई।' फिल्म की बात करें तो ये पहले से ही काफी चर्चा में है और लोग अब बस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में किंग खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Dehradun में सड़क धंसने पर PWD के तीन इंजीनियर सस्पेंड, जांच के बाद हुई कार्रवाई

Jharkhand सरकार से वार्ता के बाद JPSC अभ्यर्थी आंदोलन पर अड़े, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी

Astrobase ने पेश किया भारत का पहला FFSC rocket engine Everest, 800 kN थ्रस्ट से है लैस

Rahul Gandhi बोले: महिलाओं की आवाज के बिना देश अधूरा और पिछड़ा रहेगा