सेमिनार के दौरान महिला के बालों में थूकते दिखें हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

By एकता | Jan 06, 2022

देश के सबसे लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट में से एक जावेद हबीब इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उनका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा जिसमें वह एक महिला के सिर पर थूकते नजर आ रहे हैं। अपनी इस हरकत की वजह से जावेद हबीब विवादों में घिर गए हैं। उनकी ऐसी बेहूदा हरकत देखकर लोग काफी भड़के हुए हैं और हेयर स्टाइलिस्ट को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरा नाम पूजा गुप्ता है और मैं वंशिका ब्यूटी पार्लर के नाम से मेरा पार्लर है और मैं बड़ौत की रहने वाली हूं। मैंने कल जावेद हबीब सर का सेमिनार अटेंड किया था जावेद हबीब सर का और उन्होंने ऑन द स्टेज मुझे हयर कट के लिए इनवाइट किया था और उन्होंने इतना मिसबिहेव किया। उन्होंने यह दिखाया कि अगर आपके पास पानी न हो तो आप थूक से भी हेयर कट करा सकते हो। तो मैंने हयर कट नहीं करवाया। मैं अपनी गली के नुक्कड़ के नाई से हेयर कट करा लूंगी, पर कभी जावेद हबीब से नहीं। मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संज्ञान लेते हुए यूपी के डीजीपी को वायरल वीडियो की सत्यता की तुरंत जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर