‘दीवार’ और ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने पर Jaya bachchan ने की स्मारक डाक टिकट जारी करने की मांग

By Renu Tiwari | Mar 27, 2025

नयी दिल्ली। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने फिल्म ‘दीवार’ और ‘शोले’ के निर्माण के 50 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को सरकार से एक स्मारक टिकट जारी करने का अनुरोध किया। शून्यकाल के दौरान उच्च सदन में यह मुद्दा उठाते हुए जया बच्चन ने कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है और मैं चाहती हूं कि हमारी सिनेमाई धरोहर का सम्मान किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि इस साल जाने-माने शोमैन राज कपूर की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिनेमा में राज कपूर का योगदान अमूल्य और अतुलनीय है।

अभिनेत्री और सांसद जया ने कहा कि इस साल दो कालजयी फिल्मों ‘दीवार’ और ‘शोले’ के निर्माण के भी 50 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय इन फिल्मों में आम आदमी का संघर्ष दिखाया गया। उन्होंने कहा कि ‘शोले’ 1975 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म कई थिएटरों में पांच साल तक चलती रही। ‘शोले’ में जया बच्चन ने भी अभिनय किया था।

इसे भी पढ़ें: Sidharth Malhotra के साथ घर की तलाश के लिए निकली Kiara Advani, एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी लुक ने सबका ध्यान खींचा | Video

 

उच्च सदन में अपनी बात रख रहीं जया ने ‘शोले’ के साथ फिल्म ‘दीवार’ के निर्माण के भी 50 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार से एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया। दोनों ही फिल्में जया बच्चन के पति और लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम हमारी अगली पीढ़ी से सांस्कृतिक संबंध बनाने के साथ-साथ उन्हें इन सिनेमाई धरोहरों के संरक्षण के बारे में भी बताएगा।

उन्होंने कहा कि सिनेमा सामाजिक महत्व रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान में भी अहम भूमिका निभाता है। जया ने कहा कि फिल्म हैरिटेज फाउंडेशन ने दीवार की स्पेशल स्क्रीनिंग की पेशकश की एवं आईफा 2025 में ‘शोले’ को विशेष तौर पर याद किया गया जिससे सिनेमा जगत में इन फिल्मों के महत्व का पता चलता है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया