जया प्रदा ने आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए HC में याचिका दायर की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

प्रयागराज। अभिनेत्री से नेता बनीं जया प्रदा ने उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र से आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देते हुए शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के समय आजम खान कुलाधिपति के पद पर थे जोकि एक लाभ का पद है। इसके अलावा, चुनाव के दौरान खान ने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धार्मिक अपील की जोकि एक खराब प्रथा है।

यह याचिका न्यायालय की रजिस्ट्री में प्रस्तुत की गई जिसे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इस पर सुनवाई के लिए पीठ नामित करने के वास्ते पेश किया जाएगा। याचिका दाखिल करते समय जया प्रदा के साथ अमर सिंह भी मौजूद थे। याचिका दायर करने के बाद न्यायालय परिसर के बाहर अमर सिंह ने इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर करने के संबंध में कहा,  लखनऊ पीठ में मैंने इसलिए याचिका दायर की थी कि लाभ के पद का एक मामला आज भी वहां लंबित है। उन्होंने (न्यायाधीश) मुझे इलाहाबाद जाने को कहा, इसलिए मैं यहां आ गया। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती