जया की भतीजी दीपा पनीरसेल्वम के साथ काम करेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2017

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के साथ काम करने को लेकर चल रही अटकलों को विराम देते हुए दिवंगत अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने कहा है कि वह उनके साथ काम करेंगी। करीब एक सप्ताह पहले, इस्तीफे के लिए बाध्य किए जाने का दावा करने वाले पनीरसेल्वम मंगलवार को अपने खेमे के विधायकों और सांसदों के साथ मरीना स्थित जयललिता की समाधि गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

शिक्षा मंत्री के पांडियाराजन, पूर्व बिजली मंत्री ‘नाथम’ विश्वनाथन, अन्नाद्रमुक सांसद वी मैत्रेयन, पार्टी के वरिष्ठ नेता सी पोन्नियन और ई मधुसूदनन भी वहां गए। जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद दीपा ग्रीनवेज रोड स्थित पनीरसेल्वम के आवास पहुंचीं जहां मुख्यमंत्री के परिवार वालों ने उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया। पनीरसेल्वम ने हाल ही में कहा था कि जयललिता के रिश्तेदारों में केवल दीपा और उनके भाई दीपक ही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था ‘‘जब पांच दिसंबर की रात को अम्मा का पार्थिव शरीर अस्पताल में था तब उन्हें (दीपा को) एक बार भी अम्मा के अंतिम दर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई।’'

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है