राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों के अध्ययन समिति का किया गठन

By राजीव शर्मा | Mar 30, 2022

मेरठ, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के अध्ययन एवं संगठन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए समीक्षा समिति का गठन किया है।राष्ट्रीय लोकदल प्रवत्ता सुरेन्द्र शर्मा ने मंगलवार शाम मेरठ में प्रभासाक्षी को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह समिति 15 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के जिलों में भ्रमण कर अपना प्रतिवेदन सौंपेगी।

प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आंदोलनरत किसानों से किये वादे के अनुसार न्यूनतम समर्तन मूल्य गारंटी कानून को लागू करने की मांग की है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी नगर निकाय चुनाव व राजस्थान विधानसभा चुनावों को मजबूती से लड़ने की बात कही। इसके अलावा बैठक में मौजूद विधायकों व पूर्व विधायकों के भी संगठन के साथ मिलकर काम करने पर बल दिया गया। पार्टी सदस्यता अभियान एवं संगठन की चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 24 अप्रैल को बुलाई गई है।

प्रमुख खबरें

IYC का Delhi में बड़ा प्रदर्शन: E20 पेट्रोल घोटाला, Nitin Gadkari 420 के लगे नारे

Manish Gupta Case: जमानत के लिए High Court पहुंचा आरोपी इंस्पेक्टर, CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Srinagar हिंसा: 28 साल पुराने केस में NIA का बड़ा एक्शन, Shabbir Shah समेत 6 Hurriyat नेताओं पर चार्जशीट

Silkyara Tunnel Rescue Operation पर बनेगी भव्य फिल्म, आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस, कबीर खान संभालेंगे निर्देशन की कमान