IYC का Delhi में बड़ा प्रदर्शन: E20 पेट्रोल घोटाला, Nitin Gadkari 420 के लगे नारे

By अंकित सिंह | Jul 10, 2026

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के सदस्य दिल्ली में अपने दफ़्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के चेहरे वाले मास्क पहने हुए थे। उनके हाथों में नोट और इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल वाली बोतलें थी, और वे अपने प्रदर्शन में गन्ने का रस निकालने वाली मशीन का भी इस्तेमाल कर रहे थे। इंडियन यूथ कांग्रेस के एक सदस्य ने कहा कि एथेनॉल के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। नितिन गडकरी लोगों के साथ खेल कर रहे हैं और उन्हें लूट रहे हैं, ताकि वे सिर्फ़ अपने बेटों की जेबें भर सकें, जिनका एथेनॉल का कारोबार है।

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन, परिवहन उद्योग का भविष्य है और इसके ईंधन के रूप में उपयोग के लिए देश में 10 मार्गों पर परीक्षण किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि ये परीक्षण ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-कोणार्क-पुरी, अहमदाबाद-वडोदरा-सूरत, साहिबाबाद-फरीदाबाद-दिल्ली, पुणे-मुंबई, जमशेदपुर-कलिंगानगर, तिरुवनंतपुरम-कोच्चि, कोच्चि-एडापल्ली, जामनगर-अहमदाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर विशाखापत्तनम-बैयावरम मार्गों पर जारी हैं। 

इसे भी पढ़ें: सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव में देरी पर भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा

वह यहां ‘प्रवास 5.0’ और भारत प्रवास अवार्ड्स कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि हमारा मंत्रालय हाइड्रोजन परीक्षण के लिए 10 मार्गों पर एक पायलट (प्रायोगिक) परियोजना पर काम कर रहा है। मुझे यकीन है कि परिवहन उद्योग का भविष्य हाइड्रोजन है और भविष्य का ईंधन भी हाइड्रोजन ही है तथा हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल