अखिलेश से मिले जयंत चौधरी, कहा- मोदी के खिलाफ यूपी में लाएंगे सुनामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2019

 लखनऊ। सपा बसपा गठबंधन में सम्मानजनक स्थान पाने के लिये प्रयासरत राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष ने बुधवार की दोपहर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष से उनके कार्यालय में मुलाकात की। समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में बात हुई। सपा बसपा गठबंधन में रालोद को दो सीटें देने की बात ही है लेकिन रालोद ज्यादा सीटें मांग रही है।

 

सपा कार्यालय में मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया ' अखिलेश से अच्छी वार्ता हुई है। जल्द ही निर्णय के बारे में बताया जायेगा।' सूत्रों के अनुसार, रालोद गठबंधन में कम से कम तीन सीटें मांग रही है।

 

प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें