UP Election 2022 । मोदी का बिजनौर दौरा रद्द होने पर जयंत चौधरी का तंज, कहा- भाजपा का मौसम खराब है

By अंकित सिंह | Feb 07, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। आज प्रचार के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिजनौर जाना था। प्रधानमंत्री का यह पहला फिजिकल रैली था। हालांकि अचानक प्रधानमंत्री के इस रैली को रद्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा नहीं हो पाया। अब इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधा है। जयंत चौधरी ने लिखा कि बिजनौर में धूप खिल रही है लेकिन भाजपा का मौसम खराब है। अपने ट्वीट के साथ जयंत ने बिजनौर के मौसम का हाल भी बताया है। गूगल के सर्च के द्वारा जयंत ने बताया कि बिजनौर में धूप खिली हुई है और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसके बाद जयंत ने मेरठ कैंट की रैली में भी भाजपा पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ जी कह रहे हैं कि गर्मी शांत कर दूंगा, शिमला पहुंचा दूंगा। आज बिजनौर का मौसम भी साफ है और यहां कड़ी धूप भी निकल रही है लेकिन भाजपा का मौसम खराब है। आपको बता दें कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर बिजनौर में लैंड नहीं हो सकता था। लेकिन उसी जगह पर योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वहां लैंड किया था। 

 

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी