राजनीतिक फायदे के लिए भारत विरोधी ताकतें हुई एक्टिव, बैजयंत पांडा बोले- अतीक अहमद मर्डर के नैरेटिव को बदलने की हो रही कोशिश

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने राजनीतिक लाभ के लिए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या के नैरेटिव को बदलने की कोशिश करने वालों से भारत के लोगों को सावधान रहने की नसीहत दी है। पांडा के अनुसार कुछ लोग हैं जो अतीक को सिर्फ इसलिए क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि पुलिस हिरासत में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि वे भूल रहे हैं कि अतीक उत्तर प्रदेश का सबसे खूंखार गैंगस्टर था और उसके खिलाफ 100 से ज्यादा आपराधिक मामले लंबित थे। पांडा ने कहा कि हमें उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो अब भी उन्हें क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Noorjahan: आटे के लिए आपस में ही लड़ रहे इंसान, बेजुबानों को भूखा मार रहा पाकिस्तान

पांडा ने आगे कहा कि कुछ भारत विरोधी ताकतें हैं, जो राजनीतिक लाभ के लिए अतीक की हत्या के बाद से कहानी को बदलने की कोशिश कर रही हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं और अतीक को पूर्व सांसद बता रहे हैं। हालांकि उन्हें सांसद कहना गलत नहीं है, लेकिन राजनेता होने से पहले अतीक एक गैंगस्टर था और वह मरते दम तक ऐसा ही रहा। बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया और बीबीसी व रॉयटर्स जैसी पश्चिमी मीडिया की तरफ से माफिया डॉन अतीक अहमद को पूर्व सांसद और लॉ मेकर जैसी संज्ञा दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप