जयंत पाटिल का बयान, किसानों की मांगें नजरअंदाज नहीं की जानी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को सही नहीं ठहरा रहा है लेकिन किसानों की मांगों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने संवाददाताओं से बातचीत में केंद्र से किसानों की मांगों पर विचार करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: बीकेयू का समर्थन करने के लिए मुजफ्फरनगर में हजारों किसानों ने महापंचायत में शिरकत की

नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब दो महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के जल संसाधन मंत्री ने कहा, यह देखा जा सकता है कि किसानों के आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति 26 जनवरी को हुई हिंसा को सही नहीं ठहरा रहा हैं। लेकिन, किसानों की मांगों को भी नजरअदांज नहीं किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत