जदयू का आरोप, बंगाल को मिनी पाकिस्‍तान बना रही हैं ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

पटना। जदयू प्रवक्‍ता अजय आलोक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्‍य में मिनी पाकिस्‍तान बना रही हैं। पटना में मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए आलोक ने आरोप लगाया कि बिहारियों को उनके राज्य से बाहर निकाला जा रहा है और ‘‘हमारे लोगों को उनके राज्य से भागने के लिए मजबूर करने वाले लोग बंगाली नहीं हैं। वे रोहिंग्या हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मंहगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

बनर्जी जदयू की सहयोगी भाजपा की विरोधी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार के बाहर राजग के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए धन्यवाद और बधाई दी थी। कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल के बर्द्धवान जिले में कोलकाता से पटना आ रही एक बस के यात्रियों से एक होटल के मालिक और उसके अन्य कर्मचारियों ने मारपीट की थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह