शर्तों को दिया गया अंतिम रूप, जेडी वेंस ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर दे दिया बड़ा अपडेट,

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2025

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चल रहे टैरिफ युद्ध के बीच कुछ अच्छी खबर की घोषणा की और कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ भारत की चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता पर अपडेट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत ने व्यापार वार्ता के लिए आधिकारिक तौर पर संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की प्रतीक्षा, द्विपक्षीय क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा, ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका में कैसे बन गई बात?

प्रधानमंत्री मोदी को कठोर वार्ताकार बताते हुए वेंस ने कहा कि यही मुख्य कारण है कि अमेरिका उनका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक कठोर वार्ताकार हैं। वे कठिन सौदेबाजी करते हैं। यही कारण है कि हम उनका सम्मान करते हैं। इसके अलावा, वेंस ने भारत की प्रशंसा की और कहा कि अमेरिका "भारत को उपदेश देने के लिए नहीं, बल्कि साझेदार बनने के लिए यहां है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल का बड़ा आरोप: पेपर लीक अरबों का रैकेट, पैसा ऊपर तक जाता है!

अब UP की बारी है, UP के मंत्री OP राजभर का अखिलेश की समाजवादी पार्टी को लेकर चौंकाने वाला दावा

World Cup में Messi का हैट्रिक वाला धमाका, Klose के महारिकॉर्ड की बराबरी कर रचा इतिहास

Oman में अमेरिकी हमला: 2 भारतीय नाविकों के शव वतन लौटे, विदेश मंत्री Jaishankar ने चेताया